मॉरिशस ने गीता जयंती महोत्सव को उनके देश में भी आयोजित करने का किया आग्रह।

0
999
भिवानी,24 अक्तूबर- हरियाणा के पर्यटन एवं शिक्षा मंत्री श्री राम बिलास शर्मा से  मॉरिशस देश ने गीता जयंती महोत्सव को उनके देश में भी आयोजित करने का आग्रह किया है ताकि भारत की संस्कृति से उनके नागरिक नजदीक से रूबरू हो सकें।जिससे शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा से  एक औऱ उपलब्धि जुड़ गई है!उक्त शब्द भाजपा नेता रीतिक वधवा ने आज यहां कहे ! वधवा ने कहा कि कुरूक्षेत्र में आयोजित किया जा रहा गीता जयंती महोत्सव की पूरी दुनिया में धूम है, इस महोत्सव में कई देशों के पर्यटक हिस्सा लेते हैं।उन्होंने बताया कि कुरूक्षेत्र के आस-पास 48 कोस की परिधि में आने वाले धार्मिक स्थलों को विकसित किया जा रहा है, जल्द ही इस क्षेत्र में गोवर्धन परिक्रमा की भांति 48 कोर्स की परिक्रमा शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले 4 साल में पर्यटन के क्षेत्र में हरियाणा में काफी संभावनाएं बढ़ी हैं। दक्षिण हरियाणा में माधोगढ़ व महेंद्रगढ़ किला को विकसित करके उसको पर्यटन क्षेत्र के रूप में और अधिक ख्याति दिलवाई जाएगी।उन्होंने बताया कि  सूरजकुंड में प्रति वर्ष एक फरवरी से 15 फरवरी तक विश्व का प्रसिद्घ हस्तशिल्प मेला लगाया जाता है परंतु शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री के कार्येकाल में पर्यटकों के बढ़ते आकर्षण को देखते हुए अब यह 15 दिन की बजाये 17 दिन का किया जा रहा है। इस बार मेले में 35 देशों से प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।इस अवसर पर मुकेश रहेजा,बाबुुलाल स्वामी, नवीन कौशिक, रामलाल ,दशरथ सिंह ,नवीन वशिष्ठ, प्रदीप कुमार, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here