नई दिल्ली (सुधीर सलूजा) पानीपत शहरी विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक प्रमोद विज अप्रैल 2020 से मार्च 2021 तक 12 माह का अपना संपूर्ण वेतन हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड में दे रहे हैं | उक्त जानकारी हरियाणा विधानसभा सचिवालय द्वारा हाई कोर्ट के एडवोकेट हेमंत कुमार द्वारा पिछले माह 28 अगस्त को दायर एक आरटीआई के जवाब से प्राप्त हुई है | वर्तमान में हरियाणा के हर विधायक को 40 हजार रुपए प्रति माह वेतन मिलता है| स्पीकर और डिप्टी स्पीकर को हर माह 60 हजार रुपए वेतन मिलता है |
वहीं हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा और शेष सभी विधायकों ने मार्च 2020 माह का पूरा वेतन और अगले 12 माह का 30% वेतन हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड में जमा करवाया जा रहा है|
फरीदाबाद एनआईटी से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा अपना 12 माह का आधा वेतन हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड में दे रहे हैं|
पानीपत से भाजपा विधायक प्रमोद विज अपना 12 माह का पूरा वेतन दे रहे हैं हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड में |
BJP MLA Pramod Vij from Panipat is paying his full salary from April 2020 to March 2021 in Haryana Corona Relief Fund.