नई दिल्ली (सुधीर सलूजा) राजधानी दिल्ली में किसानों को विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति दे दी गई है| दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने किसान नेताओं से बातचीत करके उन्हें शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अनुमति दे दी है | दिल्ली पुलिस ने किसानों के प्रदर्शन करने के लिए बुराड़ी के निरंकारी ग्राउंड को निर्धारित किया है| दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने किसानों से शांति बनाए रखने की अपील की | टिकरी बॉर्डर और सिंधु बॉर्डर से किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति दी गई और किसानों से अपील की गई कि वे शांतिपूर्ण तरीके से बुराड़ी के निरंकारी समागम ग्राउंड में प्रदर्शन करें |

