मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश चुनाव में राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के हरियाणा प्रदेश प्रमुख गजेंद्र सलूजा का राजनीतिक प्रभाव बढ़ा है | वह आजकल प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में मुजफ्फरनगर जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चुनाव प्रचार करने में जुटे हैं| इसी श्रृंखला में विगत दिवस पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिला के चरथावल विधानसभा में हुई जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ गजेंद्र सलूजा ने मंच सांझा किया |इस जनसभा में हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे| चुनाव प्रचार का यह दायित्व गजेंद्र सलूजा को पार्टी द्वारा दिया गया है| इस कार्यक्रम में मंच पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ, राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के हरियाणा प्रदेश प्रमुख गजेंद्र सलूजा, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य और कई अन्य सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे|
