नई दिल्ली, आज भारतीय किसान यूनियन दो धड़ों में बंट गई| भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान के नेतृत्व में नई भाकियू अराजनैतिक नाम का नया संगठन बनाया गया| राजेश सिंह चौहान इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं| पहले मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि भारतीय किसान यूनियन ने नरेश टिकैत को अध्यक्ष पद से हटा दिया है| उनके भाई राकेश टिकैत को भारतीय किसान यूनियन से निकाल दिया है | राजेश चौहान को भारतीय किसान यूनियन का अध्यक्ष बनाया गया है| बाद में राजेश सिंह चौहान ने नई यूनियन बनाने की अधिकारिक जानकारी देकर इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है|
