सिविल सेवा परीक्षा में बेटियों ने रचा इतिहास, शीर्ष तीन पर काबिज, श्रुति शर्मा टॉपर

Daughters create history in civil services examination, top three, Shruti Sharma topper

0
584

नई दिल्ली, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सोमवार को परिणाम घोषित किए, जिसमें शीर्ष तीन स्थान पर बेटियां हैं | सिविल सेवा परीक्षा 2021 में श्रुति शर्मा ने टॉप किया है| अंकिता अग्रवाल दूसरे स्थान पर और गामिनी सिंगला ने तीसरा स्थान हासिल किया है| वहीं चौथा स्थान ऐश्वर्य वर्मा, पांचवां स्थान उत्कर्ष द्विवेदी, छठा स्थान यक्ष चौधरी, सातवां स्थान सम्यक एस जैन, आठवां स्थान इशिता राठी, नौवां स्थान प्रीतम कुमार और दसवां स्थान हरकीरत सिंह रंधावा ने हासिल किया है |

शीर्ष 25 स्थानों में 15 पुरुष और 10 महिलाएं हैं| 508 पुरुष और 177 महिलाओं सहित 685 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं| सफल परीक्षार्थियों में सामान्य वर्ग के 244, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 73, अन्य पिछड़ा वर्ग के 203, अनुसूचित जाति के 105 और अनुसूचित जनजाति के 60 परीक्षार्थी शामिल है |एक उम्मीदवार का परिणाम रोका गया है और 80 की उम्मीदवारी प्रोविजनल है|

सिविल सेवा परीक्षा-2021 की प्रारंभिक परीक्षा 10 अक्टूबर 2021 को हुई थी। जिसका रिजल्ट 29 अक्टूबर को जारी हुआ था । मेन्स एग्जाम 7 से 16 जनवरी 2022 तक चला था। जिसका परिणाम 17 मार्च 2022 को आया था। इसके बाद तीसरे राउंड इंटरव्यू का दौर 5 अप्रैल को शुरू होकर 26 मई तक चला। इसके बाद 30 मई को फाइनल रिजल्ट डिक्लेयर कर दिया गया।

प्रथम पायदान पर रही श्रुति ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया | डिग्री हासिल करने के लिए दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (डीएसई) में दाखिला लेने के लिए जेएनयू छोड़ दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफल परीक्षार्थियों को बधाई दी और परीक्षा पास न करने वालों को प्रोत्साहित किया|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here