नई दिल्ली (सुधीर सलूजा) दिनांक 23-1-2019 ,लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने खेला मास्टर स्ट्रोक, प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव बनाया। प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी भी बनाया। फरवरी के पहले हफ्ते से कार्यभार संभालेंगी। प्रियंका गांधी को पहली बार कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अभी तक प्रियंका गांधी केवल अमेठी का प्रचार करती थी। प्रियंका गांधी को महासचिव बनाने की कांग्रेस की लोकसभा चुनाव के लिए विशेष रणनीति है। काफी लंबे समय से कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश की राजनीति में लाने के लिए मांग कर रहे थे। प्रियंका गांधी को महासचिव बनाए जाने पर कांग्रेस पार्टी व कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर दौड़ गई।
![]() |