नई दिल्ली (सुधीर सलूजा) हरियाणा की मशहूर डांसर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी आज कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। सपना चौधरी ने दिल्ली में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर के घर पर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। खबर है कि कांग्रेस उन्हें हरियाणा की लोकसभा सीट से टिकट दे सकती है।
सपना चौधरी और कांग्रेस कनेक्शन की चर्चा उस वक्त हुई थी, जब पिछले साल वह सोनिया गांधी से मिलने का वक्त मांगने कांग्रेस दफ्तर पहुंची थीं और खुलकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका की तारीफ की थी।
उस दौरान एक न्यूज चैनल से बात करते हुए सपना ने कहा था कि फिलहाल वह राजनीति में नहीं जाएगी। हालांकि कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार कर सकती हैं और भविष्य में सक्रिय राजनीति में भी आ सकती हैं, लेकिन सबकुछ भगवान की मर्जी पर निर्भर करता है।