अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, पहला जत्था हुआ रवाना।

0
1144

जम्मू /नई दिल्ली (सुधीर सलूजा) आज से अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है। जम्मू में जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के सलाहकार केके शर्मा ने हरी झंडी दिख कर अमरनाथ यात्रा के लिए पहले जत्थे को रवाना किया। जय बाबा बर्फानी और बम बम भोले के जयघोष के साथ रवाना हुए तीर्थ यात्री पहलगाम और बालटाल के रास्ते अमरनाथ की गुफा तक पहुंचेंगे। अमरनाथ की यात्रा 15 अगस्त को संपन्न होगी। इस बार अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here