पानीपत, दिनांक 19-10- 2018 (सुधीर सलूजा):- आज पानीपत शहर में दशहरा कई जगह रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले जलाकर, असत्य पर सत्य, अज्ञान पर ज्ञान और अंधकार पर प्रकाश की जीत का संदेश देते हुए मनाया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल, परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार व स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज सेक्टर 13- 17 व सेक्टर 25 में पूजा करने पहुंचे। वहां विधायक महिपाल , विधायक रोहिता रेवड़ी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद विज ,डीसी सुमेधा कटारिया व एसपी मानवीर सिंह भी मौजूद रहे। सेक्टर 13- 17 में श्री राम दशहरा कमेटी बरसत रोड द्वारा आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने यहां 7 वर्षीय हर्षवर्धन से गीता के श्लोक सुने और उसे 500 रुपए देकर सम्मानित किया।इसके बाद सेक्टर 25 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल व स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने गणेश पूजन किया और भगवान राम व लक्ष्मण की आरती की। रामलीला कमेटी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को गदा भेंट कर सम्मानित किया। स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा कि हमें त्योहारों को जोश, श्रद्धा व समर्पण से मनाना चाहिए, तांकि हमारी परंपराएं आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचे। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।
HOT NEWS
महत्वपूर्ण समाचार
बाप ने किया सौतेले बेटे के साथ कुकर्म।
नई दिल्ली - पश्चिम विहार थाने में दर्ज एफ आई आर नंबर 344/18 के तहत पिता रिहायश पश्चिम विहार निवासी सौतेले बाप ने किया...
सिटी मोंटेसरी स्कूल, लखनऊ ने महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती मनाई ।
लखनऊ, 1 अक्टूबर 2018 (सुधीर सलूजा):- सिटी मोंटेसरी स्कूल, लखनऊ के प्रबंधन, प्रिंसिपल और शिक्षकों ने सोमवार 1 अक्टूबर, 2018 को सुबह 7:30 बजे...
प्रधानमंत्री की सांपला रैली में मेट्रो से बहादुरगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
नई दिल्ली(सुधीर सलूजा):- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सांपला रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली से बहादुरगढ़ मेट्रो से...
पानीपत में बनेगा पुलिस वेलफेयर सेंटर।
पंचकूला (सुधीर सलूजा) 30 जनवरी - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा पुलिस लाइन, पानीपत में वेलफेयर सेंटर के निर्माण के लिए 2...
हरियाणा पुलिस महानिदेशक बी.एस.संधू ने आज पलवल में सीआईए पुलिस स्टेशन के नवनिर्मित भवन...
पंचकूला-17 नवम्बर-हरियाणा पुलिस महानिदेशक बी.एस.संधू ने आज पलवल में सीआईए पुलिस स्टेशन के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक वसीम...