अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह 23 नवंबर से 10 दिसंबर तक |

0
1079

नई दिल्ली( सुधीर सलूजा) अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह 23 नवंबर से 10 दिसंबर तक कुरुक्षेत्र में होगा | यह जानकारी गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने प्रेसवार्ता करके दी | उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यक्रम 3 दिसंबर से 8 दिसंबर तक होंगे | इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गडकरी, हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव आर्य, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत शोभायमान होंगे | 3 दिसंबर से इसरो की प्रदर्शनी लगेगी | 18000 बच्चे गीता पाठ करेंगे | लगभग 700 स्टाल लगेंगे| डीआरडीओ की प्रदर्शनी भी लगेगी| विश्व प्रसिद्ध जादूगर शंकर का शो भी चलेगा और देश के जाने माने कलाकार गुरदास मान, अमीषा पटेल, दलेर मेहंदी व अभिजीत भट्टाचार्य अपनी प्रस्तुतियां पेश करेंगे तथा कुमार विश्वास का कवि सम्मेलन भी होगा|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here