नगर निगम की पांचों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा।

0
1346
नई दिल्ली (सुधीर सलूजा) दिनांक 19-12-2018, आज हरियाणा के पांच नगर निगमों और दो नगरपालिकाओं के चुनाव परिणाम आए पांचों नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की ।
पानीपत से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी अवनीत कौर ने अपनी विरोधी कांग्रेस समर्थित अंशु पाहवा को 74940 वोटों के अंतर से हराया। अवनीत कौर को 126321वोट मिले और अंशु पाहवा को 51381 वोट मिले।
करनाल से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी रेनू बाला ने अपनी विरोधी इनेलो समर्थित आशा वधवा को 9348 वोटों के अंतर से हराया। रेनू बाला को 69960 वोट मिले और आशा वधवा को 60612 वोट मिले।
रोहतक से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मनमोहन गोयल ने अपने विरोधी कांग्रेस समर्थित सीताराम सचदेवा को 14776 वोटों के अंतर से हराया। मनमोहन गोयल को  65822 वोट मिले  और सीताराम सचदेवा को 51046 वोट मिले।
यमुनानगर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मदन चौहान ने अपने विरोधी कांग्रेस समर्थित राकेश काका को 40678 वोटों के अंतर से हराया। मदन चौहान को 91642 वोट मिले और राकेश काका को 50964 वोट मिले।
हिसार से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गौतम सरदाना ने अपनी विरोधी कांग्रेस समर्थित रेखा एरन को 28091 वोटों के अंतर से हराया गौतम सरदाना को 68196वोट मिले और रेखा एरन को 40105 वोट मिले।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जीत के बाद चंडीगढ़ में मीडिया से कहा की हमारी सबसे बड़ी जीत पानीपत में हुई है। करनाल में सब विरोधी मिलकर लड़े परंतु हमें हरा नहीं पाए। उन्होंने कहा कि हम आशा करते हैं कि हरियाणा  की जनता हमें आने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनाव में भी ऐसे ही समर्थन देगी। हरियाणा की जनता ने हमें जीत दिला कर हमारे 4 साल के कार्यकाल के कार्यों पर मुहर लगा दी है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह हमारी पार्टी की नीतियों की जीत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here