पानीपत (सुधीर सलूजा) आज भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा (पानीपत) डॉ अर्चना गुप्ता ने वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पत्रकारों को होम क्वारंटाइन के बारे में जानकारी दी | डॉक्टर अर्चना गुप्ता ने कहा कि अगर आपको कोरोना पॉजिटिव है तो घर में ही आपको अपने आप को अलग कर लेना चाहिए |उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है, ऐसे में हम कैसे अपना बचाव करें | अगर किसी के संपर्क में आकर हम संक्रमित हो जाएं, तो होम क्वारंटाइन में कैसे रहें | आज सबसे ज्यादा जरूरी है ” कोरोना से बचाव” पत्रकार बंधु अपने आपको फील्ड में रहते हुए कैसे कोरोना से बचाएं इसके बारे में डॉ अर्चना गुप्ता ने जानकारी दी | उन्होंने बताया कि जब भी आप घर से बाहर जाएं तो खाली पेट ना जाएं, कुछ ना कुछ खाकर जाएं | फेस कवर को जरूर पहने और समय-समय पर हाथ सेनीटाइज करना ना भूलें | उन्होंने बताया की बाइट लेते समय उचित दूरी बनाकर रखें | इतनी सावधानी रखने के बाद भी अगर आप कोरोना पॉजिटिव हो जाते हैं, तो होम आइसोलेशन में कैसे रहें इसकी जानकारी दी | डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा अगर आप को हल्का बुखार, खांसी या सांस लेने में जरा भी दिक्कत हो तो बिना डरे अपना टेस्ट करवाएं | जब तक रिपोर्ट ना आए, अपने आप को घर के बाकी सदस्यों से अलग कर लें| सबसे पहले अपने लिए अटैच बाथरूम वाला कमरा चुनें | परिवार के अन्य सदस्यों के साथ किसी संपर्क से बचें | परिवार के केवल एक सदस्य को ही अपनी देखभाल की अनुमति दें | अपने इस्तेमाल की चीजों को कम से कम एक बार सेनीटाइज करें | उसके लिए सोडियम हाइपोक्लोराइड का घोल बना लें| 10 लीटर पानी में 320 ग्राम ब्लीचिंग पाउडर डालकर घोल बनाएं | इसे 24 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं | यदि आप का बुखार 102 या 103 से ज्यादा हो और ऑक्सीजन लेवल 92 से कम हो तब आपको तुरंत हॉस्पिटल जाना चाहिए| वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग में कई पत्रकार मौजूद रहे|
Home J2S KHABAR भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा डॉ अर्चना गुप्ता ने वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग करके पत्रकारों...
HOT NEWS
महत्वपूर्ण समाचार
बाप ने किया सौतेले बेटे के साथ कुकर्म।
नई दिल्ली - पश्चिम विहार थाने में दर्ज एफ आई आर नंबर 344/18 के तहत पिता रिहायश पश्चिम विहार निवासी सौतेले बाप ने किया...
सिटी मोंटेसरी स्कूल, लखनऊ ने महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती मनाई ।
लखनऊ, 1 अक्टूबर 2018 (सुधीर सलूजा):- सिटी मोंटेसरी स्कूल, लखनऊ के प्रबंधन, प्रिंसिपल और शिक्षकों ने सोमवार 1 अक्टूबर, 2018 को सुबह 7:30 बजे...
प्रधानमंत्री की सांपला रैली में मेट्रो से बहादुरगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
नई दिल्ली(सुधीर सलूजा):- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सांपला रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली से बहादुरगढ़ मेट्रो से...
पानीपत में बनेगा पुलिस वेलफेयर सेंटर।
पंचकूला (सुधीर सलूजा) 30 जनवरी - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा पुलिस लाइन, पानीपत में वेलफेयर सेंटर के निर्माण के लिए 2...
जनता ने पारदर्शी शासन प्रणाली ,भ्रष्टाचार मुक्त परिवेश तथा सबका साथ- सबका विकास जैसी...
नई दिल्ली (सुधीर सलूजा) दिनांक: 31 -01-2019 हरियाणा में जींद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी के निर्वाचित होने पर...