चंडीगढ़( सुधीर सलूजा) आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हरियाणा कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट की इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने प्रेस वार्ता करके जानकारी दी।
कैबिनेट में हुए कई बड़े फैसले-
2 अगस्त से शुरू होगा मानसून सत्र।
फिलहाल 2 से 6 अगस्त तक सत्र की अवधि है बाद में तय की जाएगी अवधि।
प्रदेश में खेल विश्विद्यालय बनाया जाएगा।
देश का यह तीसरा विश्विद्यालय होगा ।
राई में बनेगा खेल विश्विद्यालय।
केएमपी के साथ- साथ ऑर्बिटल रेल प्रोजेक्ट बनाया जाएगा।
रेल मंत्रालय के साथ मिलकर हरियाणा सरकार बनाएगी रेल मार्ग।
5566 करोड़ रुपये की लागत से पलवल से सोनीपत तक रेल कॉरिडॉर बनेगा।
14 नए रेलवे स्टेशन बनाये जाएंगे पूरे मार्ग पर कुल 17 स्टेशन बनाये जाएंगे।
नगर निगम की तर्ज पर नगर पालिका और नगर परिषद के चेयरमेन का चुनाव सीधा किया जायेगा।
साल में दो बार शहरी स्थानीय निकाय अपना सत्र बुलाएंगे।