मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ‘मनो अगेन वालंटियर अभियान’ का किया शुभारंभ|

0
1039

नई दिल्ली (सुधीर सलूजा) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन से भाजपा युवा मोर्चा के “मनो अगेन वालंटियर अभियान” का शुभारंभ किया l इस असर पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मनीष यादव,प्रदेश महामंत्री जनक पोपली,प्रदेश उपाध्यक्ष लोकेश नागरू, प्रदेश उपाध्यक्ष तीर्थ राणावत जिला अध्यक्ष मौजूद रहे।

अभियान की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा बूथ स्तर पर व्यापक स्तर सदस्यता अभियान को और अधिक गति दी जाएगी। उन्होंने बताया की भाजपा 20 प्रतिशत नए सदस्य बनाएगी और सदस्यता के साथ भाजपा कार्यकर्ता पर्यावरण संरक्षण संकल्प के साथ प्रत्येक बूथ पर पांच पौधे लगाएंगे, ताकि पर्यावरण और जल का जो संकट प्रदेश के सामने खड़ा हो रहा है उसका निवारण हो सके।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मनीष यादव ने बताया कि मनो अगेन वालंटियर अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश के सभी 90 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में बूथ स्तर पर व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को मिले कुल मतों के कम से कम 25 प्रतिशत मतदाताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाया जाना प्रमुख उद्देश्य है। आने वाले विधानसभा चुनाव में सरकार की नीतियों और विकास के कामों को “मनो अगेन वालंटियर अभियान” के कार्यकर्त्ता घर – घर तक पहुचाएंगे l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here