नई दिल्ली , दिनांकः04-06-2018( सुधीर सलूजा): विश्व पर्यावरण दिवस पर नई दिल्ली में आयोजित प्रदर्शनी में हरियाणा के उद्योग,वाणिज्य एवं पर्यावरण मंत्री श्री विपुल गोयल ने ‘ ग्रीन इंडिया कांफ्रेंस ‘ में भाग लेने के उपरांत हरियाणा पंडाल का दौरा किया। हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री राव रनवीर सिंह ने भी हरियाणा पैवेलियन का दौरा किया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने’ के विषय के संदर्भ में विज्ञान भवन में गत 02 जून से 05 जून तक नई दिल्ली में विज्ञान भवन में आयोजित प्रदर्शनी में विभिन्न राज्यों ने भागीदारी की। हरियाणा प्रदेश ने इस प्रदर्शनी में अपना पंडाल स्थापित कर सक्रिय भागीदारी। केन्द्रीय पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन डाॅ हर्षवर्धन ने भी रविवार को हरियाणा मंडप का दौरा किया।
सोमवार को ‘ ग्रीन इंडिया कांफ्रेंस ‘ में भाग लेने के उपरांत हरियाणा के पर्यावरण मंत्री श्री विपुल गोयल ने मीडिया से बातचीत करते हुए हरियाणा में प्रदूषण को नियंत्रित व कम करने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा कई कदम उठाए गए हैं। पर्यावरण को सुरक्षित व संरक्षित रखना का हम सबका परम कर्तव्य है।
हरियाणा पैवेलियन में प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने के उपायों को सरल व बेहतर रूप में प्रदर्शित किया गया। हरियाणा पैवेलियन के दौरे के दौरान हरियाणा के पर्यावरण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री देवेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली में हरियाणा के अतिरिक्त स्थानीय आयुक्त श्री विवेक सक्सेना की देखरेख में हरियाणा पैवेलियन स्थापित किया गया।