हरियाणा के कृषि मंत्री श्री ओमप्रकाश धनखड़ कृषि नेतृत्व पुरस्कार-2019 से सम्मानित।

0
1001
नई दिल्ली (सुधीर सलूजा)
               नई दिल्ली में आयोजित 9वें कृषि नेतृत्व सम्मेलन,2019 में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर व केरल के राज्यपाल श्री पी सत्थशिवम ने कृषि क्षेत्र के विकास व कृषि क्षेत्र की आर्थिक समृद्धि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए विभिन्न आठ व्यक्तियों व विभिन्न आठ संगठनों/ संस्थाओं को कृषि नेतृत्व पुरस्कार,2019 से सम्मानित किया। कृषि नेतृत्व पुरस्कार,2019 से सम्मानित होन वालों में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री ओमप्रकाश धनखड सहित बिहार के कृषि मंत्री श्री प्रेम कुमार, गुजरात के पशुपालन मंत्री कुंवर जी बावलिया व सांसदश्री सुरेश प्रभु शामिल रहे।
                   9वें कृषि नेतृत्व सम्मेलन,2019 को संबोधित करते हुए हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री ओमप्रकाश धनखड ने अपने संबोधन में कहा कि कृषि अर्थव्यवस्था की समृद्धि की दिशा में कृषि को अब कृषि सेवा क्षेत्र के रूप में विकसित किए जाने के लिए अग्रसर हो रहें हैं।
कृषि के साथ-साथ सहायक कृषि कार्यों की आर्थिक समृद्धि के लिए हरियाणा में नीतगत परिवर्तनों को कार्यरूप दिया गया है। उनहोंने हरियाणा में प्रारंभ किए गए  कृषि रत्न सम्मान व किसान रत्न सम्मान के अतिरिक्त कृषि क्षेत्र व सहायक कृषि क्षेत्र में प्रारंभ की गई  विभिन्न योजनाओं का भी जिक्र किया।
          उल्लेखनीय है कि कृषि अर्थव्यवस्था की समृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले व्यक्तियों व संगठनों को सम्मानित करने की दिशा में वर्ष 2008 में एग्रीकल्चर टूडे (AGRICULTURE TODAY) द्वारा कृषि नेतृत्व पुरस्कार,2 (Agriculture Leadership Award ) प्रारंभ किए गए।
         9वें कृषि नेतृत्व सम्मेलन,2019 में पुरस्कार वितरण समारोह में  एग्रीकल्चर टूडे के अध्यक्ष डाॅ एम जे खान भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here