हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन की कैंटिन में पत्रकारों के साथ दोपहर का भोजन किया।

0
1356
  नई दिल्ली , दिनांकः 08-09-2018:- नई दिल्ली में आगमन के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने अपनी सादगी का परिचय देते हुए नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन की  कैंटिन में पत्रकारों के साथ 76 रूपये प्रति साधारण थाली का भोजन किया।
                               उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की बैठक (दिनांकः 08-09-2018 व 09-09-2018 में भाग लेने के लिए नई दिल्ली आगमन पर हरियाणा भवन में ठहराव के दौरान मुख्यमंत्री कक्ष में पत्रकारों के साथ एक अनौपचारिक मुलाकात के दौरान शिष्टाचार स्वरूप हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने पत्रकारों से कहा ” क्या आपने दोपहर का भोजन कर लिया है”। पत्रकारों ने कहा ” अभी उन्होंने दोपहर का भोजन नहीं किया है” तो मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से हरियाणा भवन की कैंटिन में दोपहर का भोजन साथ में करने का आग्रह किया।
                     दोपहर का भोजन साथ में करने के आग्रह पर पत्रकारों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के साथ नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में सत्कार संगठन,हरियाणा की कैंटिन में दोपहर का भोजन किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने अपने सरल व्यक्तितव का परिचय देते हुए पत्रकारों के साथ दोपहर के भोजन में 76 रूपये प्रति साधारण थाली का भोजन किया। दोपहर के भोजन के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ उनके मीडिया सलाहकार श्री अमित आर्य भी थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here