चुनाव जीतने के पश्चात राजेन्द्र नगर को पुनः दिल्ली का सर्वोत्तम चुनाव क्षेत्र बनाना मेरी वरीयता होगा — राजेश भाटिया

After winning the election, it will be my priority to make Rajendra Nagar the best constituency of Delhi again - Rajesh Bhatia

0
290

नई दिल्ली,राजेन्द्र नगर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी श्री राजेश भाटिया ने आज प्रातः सत नगर एवं सौ क्वार्टर, करोल बाग में पदयात्रा के माध्यम से जनसम्पर्क किया और शाम को चुनाव कार्यालय में बूथ प्रबंधन की बैठक को सम्बोधित किया।

आज की पदयात्रा में श्री राजेश भाटिया के साथ निवर्तमान पार्षद श्री रमेश कुमार , पूर्व महापौर श्री योगेन्द्र चंदोलिया, पूर्व विधायक श्री महेन्द्र नागपाल, मंडल अध्यक्ष श्री संजय सिंहल, श्री अश्वनी साहनी एवं श्री विकास उज्जैनवाल सहित मंडल पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता सम्मलित हुए। संगठात्मक बैठक में प्रदेश महामंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा, चुनाव प्रभारी विधायक श्री अजय महावर सहित जिला एवं मंडल पदाधिकारी आदि सम्मलित हुए।

बाल्मीकि बस्ती सौ क्वार्टर की पदयात्रा के दौरान अनेक गलियों एवं घरों में महिलाओं ने फूल माला पहना कर एवं आरती कर श्री राजेश भाटिया का अभिनंदन किया।

श्री राजेश भाटिया ने सौ क्वार्टर चौक पर एकत्र स्थानीय नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र 2008 तक दिल्ली के सबसे प्रगतिशील क्षेत्रों में गिना जाता था पर उसके बाद खासकर गत 7 वर्ष में हमारा राजेन्द्र नगर विकास के साथ ही पेयजल के उपलब्धता के मामले में भी सबसे पिछड़ गया है। खेद का विषय रहा की दिल्ली जल बोर्ड उपाध्यक्ष का चुनाव क्षेत्र होने के बावजूद भी गत दो वर्ष से क्षेत्र के गांव, बस्तियाँ ही नही राजेन्द्र नगर एवं नारायणा कालोनी तक सीवर जाम की समस्या झेल रहे हैं। श्री भाटिया ने कहा कि चुनाव जीतने के पश्चात राजेन्द्र नगर को पुनः दिल्ली का सर्वोत्तम चुनाव क्षेत्र बनाना मेरी वरीयता होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here