चंडीगढ़, दिल्ली को पानी मिलने के मुद्दे पर पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली को उसका पानी का पूरा हिस्सा हरियाणा से मिल रहा है, इसमें किसी प्रकार की कोई कमी नहीं की जा रही है। यह बात अलग है कि हरियाणा को पंजाब से पानी मिले या न मिले लेकिन दिल्ली को हरियाणा उसका पूरा पानी दे रहा है।
