गुरुग्राम ,साबरमती से आ रही कांग्रेस की आजादी गौरव यात्रा शनिवार देर शाम गुरुग्राम पहुंची, इस यात्रा के गुरुग्राम में पहुंचने पर यात्रा में शामिल अतिथियों का स्वागत कांग्रेसी नेता पंकज डावर ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भव्य तरीके से किया|
यह यात्रा तय कार्यक्रम के अनुसार 28 मई गुरुग्राम पहुंची और रात्रि गुरुग्राम में विश्राम किया | कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश से की गई इस यात्रा के स्वागत सत्कार की जिम्मेदारी कांग्रेसी नेता पंकज डावर को मिली | जिसके बाद पंकज डावर और उनके सैकड़ों समर्थकों ने मिलकर इस यात्रा का ऐसा अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया कि यात्रा में शामिल सभी कांग्रेसी नेता गदगद हो गए|
यात्रा में शामिल सैकड़ो कांग्रेसी नेता अपने वाहनों और गौरव यात्रा रथ पर सवार होकर जैसे ही बसई चौक गुरुग्राम में पहुंचे, सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं उन पर पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत सत्कार किया गया|
इस मौके पर आजादी गौरव यात्रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई और हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष पूनम चौहान ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि गुरुग्राम में कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बनता है| उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का जोश बता रहा है कि हरियाणा में बड़ा बदलाव होने वाला है| आने वाली सरकार अब कांग्रेस की होगी| इस मौके पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आवाहन किया|
इस स्वागत कार्यक्रम के आवेदक कांग्रेसी नेता पंकज डावर ने कहा कि साबरमती से चलकर गुरुग्राम पहुंची आजादी गौरव यात्रा ने सभी कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया| उन्होंने बताया कि इस यात्रा में शामिल सभी नेतागण और पार्टी के पदाधिकारी गुरुग्राम में ही अग्रवाल धर्मशाला में रात्रि विश्राम करने के बाद रविवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुए |
इस मौके पर पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया,वीरेंद्र यादव,सुधीर चौधरी, सुनीता सहरावत, कुलराज कटारिया, सुशील भारद्वाज, कुलदीप कटारिया, इंद्र सिंह सैनी, अशोक भास्कर, जितेंद्र राणा, अमित भारद्वाज, पूजा शर्मा, निर्मल यादव, निशित कटारिया, अमित कोचर, सूबे सिंह यादव, कृष्ण सैनी, दिनेश शर्मा, भीम सिंह राठी, सुरेश यादव, कृष्ण बाल्मीकि, धर्मेंद्र मिश्रा, जय सिंह हुडा, भीमसेन, रवि राज, आशु शर्मा, समेत अन्य लोग मौजूद रहे|
