श्रम मंत्री ने नवीन गोयल के आग्रह पर गुरुग्राम में श्रमिक कैंटीन बनाने के दिए आदेश

Labour Minister in Gurugram on the insistence of Naveen GoyalOrders given to set up labour canteens

0
279

गुरुग्राम। गुरुग्राम के उद्योगों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए लेबर कैंटीन बनवाने के लिए पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल प्रयासरत हैं। उनके प्रयासों को सार्थक करते हुए शुक्रवार को हरियाणा के श्रम एवं रोजगार मंत्री अनूप धानक ने गुरुग्राम में लेेबर कैंटीन बनाने के लिए अधिकारियों को सर्वे करके कैंटीन बनाने के आदेश दिए।
शुक्रवार को यहां एनआईआरसी की गुरुग्राम ब्रांच द्वारा सीए विद्यार्थियों के लिए नेशनल कांफ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें श्रम एवं रोजगार मंत्री अनूप धानक मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इसी कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने भी शिरकत की। समारोह में उन्होंने पर्यावरण के मुद्दे पर भी अपनी बात रखते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए आग्रह किया। श्रम मंत्री के समक्ष उन्होंने गुरुग्राम के उद्योगों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए कैंटीन बनवाने समेत तीन मांगों को रखा। श्री गोयल ने कहा कि गुरुग्राम में अलग से लेबर कालोनी बनाई जाए। औद्योगिक क्षेत्रों लेबर कैंटीन बनाई जाए और श्रमिकों के लिए हर रोज अलग-अलग जगह पर मेडिकल कैंप लगाए जाएं। उद्योग विहार, कादीपुर, बहरामपुर, पेस सिटी और दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्रों का जिक्र करते हुए श्री गोयल ने कहा कि इन स्थानों पर श्रमिक कैंटीन बनाई जा सकती है। मौके पर ही श्रम मंत्री अनूप धानक ने अधिकारियों को आदेश देकर सर्वे करके जल्द ही इस काम को पूरा करने की बात कही। बाकी दो मांगों पर भी उन्होंने विचार करने का आश्वासन दिया।
नवीन गोयल ने बताया कि लेबर को उनके कार्यस्थल के नजदीक कैंटीन की सुविधा मिले, इसके लिए वे प्रयास कर रहे हैं। अब मंत्री जी ने इस पर मुहर लगा दी है। जल्द ही यह कैंटीन बनकर तैयार हो जाएगी, जिसका लाभ लाखों श्रमिकों को मिलेगा। श्री गोयल ने इस कार्य के लिए श्रम मंत्री अनूप धानक का आभार जताते हुए कहा कि श्रमिकों के कल्याण की दिशा में उनके मंत्रीकाल में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। संगठित हो या असंगठित श्रमिक, सरकार सभी श्रमिकों के कल्याण के लिए काम कर रही है। गुरुग्राम में दोनों क्षेत्रों में लाखों की संख्या में श्रमिक काम करते हैं। गुरुग्राम जिले में अत्यधिक लेबर निर्माण क्षेत्र में काम करती है। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए पहले ही कैंटीन की सुविधा दी जा रही है। इस अवसर पर रामकरण काला विधायक, अनंतराम तंवर, ऋषिराज राणा, एसोसिएशन के प्रधान मोहित सिंंगल, प्रमोद जैन, नवीन गर्ग, पूजा, नितिन कटारिया, पार्षद कृष्ण गाड़ोली, विजय वर्मा आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here