पानीपत नगर निगम में मंत्री कमल गुप्ता ने मारा छापा,अधिकारियों और कर्मचारियों में मचा हड़कंप

Minister Kamal Gupta raided Panipat Municipal Corporation, stirred up officers and employees

0
384

पानीपत, आज पानीपत शहर के नगर निगम में हरियाणा के निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने छापा मारा |उस समय नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया| पिछले कुछ दिनों से पानीपत नगर निगम भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर लगातार चर्चा में है| आज हरियाणा के निकाय मंत्री कमल गुप्ता, किसी को इस कार्यवाही की भनक न लगे इसलिए सरकारी वाहन की जगह अपने निजी वाहन से सुबह लगभग 9:00 बजे निगम कार्यालय पहुंचे| यहां बैठकर उन्होंने निगम से संबंधित कई रजिस्टर चेक किए, जिसमें हाजिरी रजिस्टर और पेंडेंसी रजिस्टर भी शामिल थे| हाजिरी रजिस्टर में एक-एक करके सभी के नाम बोलकर उन्होंने हाजिरी ली| इसी दौरान आउटसोर्सिंग के तहत लगे चार कर्मचारियों को गैरहाजिर पाकर उन्हें सस्पेंड कर दिया| हालांकि कमल गुप्ता ने सस्पेंड किए दो ही कर्मचारियों का नाम उजागर किया और समय पर नहीं आए करीब 12 कर्मचारियों की उन्होंने गैरहाजरी लगाई| एक घंटा निरीक्षण के बाद मंत्री कमल गुप्ता चंडीगढ़ रवाना हो गए|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here