देश में पर्व बन गया है पीएम मोदी के मन की बात :गजेंद्र सलूजा

PM Modi's Mann Ki Baat has become a festival in the country: Gajendra Saluja

0
94

पावागढ़ (कर्नाटक) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ का कार्यक्रम केवल भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक पर्व बन गया है। उक्त वाक्य भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के हरियाणा प्रदेश प्रमुख , करनाल लोकसभा निगरानी समिति अध्यक्ष ,पूर्व जिलाध्यक्ष पानीपत एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गजेंद्र सलूजा ने पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। गजेंद्र सलूजा के संयोजन में कर्नाटक के पावागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 183 नम्बर बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इक्ट्ठा हुए। इस अवसर पर मुख्य रूप से बूथ अध्यक्ष मंजु बजाज, अविनाश, अंजु, नरसम्मा, सरोजअम्मा, दिव्या, सरोज, प्रवीण कुमार, वासु, प्रवेश, रवि व लोकेश आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार किया और प्रत्याशी के लिए वोट मांगे।

इस मौके पर गजेंद्र सलूजा ने कहा कि पीएम मोदी इस कार्यक्रम में राजनीति से अलग हटकर समाज के अलग अलग क्षेत्रों, प्रतिभाओं, इनोवेशन, उदाहरण, बदलावों की चर्चा करते आ रहे हैं। ये ऐसे लोग हैं जो गुमनाम रहकर समाज की सेवा में योगदान दे रहे हैं। समाज और देश की तरक्की के लिए काम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने तीन अक्टूबर 2014 को आकाशवाणी के जरिए मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत की थी और आज देश-विदेश में यह कार्यक्रम उत्साह के साथ सुना जाता है।
हरियाणा प्रदेश के जिला पानीपत के सुनील जागलान ने सेल्फी विद डॉटर जिसको पूरी दुनिया में बहुत ख्याति मिली। ये देश से लेकर विदेश में बहुत चला। ये सेल्फी का मुद्दा नहीं था ये बेटियों से जुड़ा था जिसमें लोगों ने बहुत शानदार तरीके से भाग लिया। इस अभियान का मकसद लोगों को जीवन में बेटी के महत्व को समझाना था। बहुत से लोगों ने सेल्फी विथ डॉटर को एक बहुत बड़ा अभियान बना दिया बेटियों के साथ लोगों ने सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर डालने का काम किया। बेटियों ने हमारे देश का गौरव इस दुनिया में बढ़ाया है तिरंगे को विदेशों में लहराया है बेटियों की चिंता मोदी जी को है। आज मोदी जी ग्लोबल लीडर है अंतरराष्ट्रीय नेता हैं आज भारत दुनिया का नेतृत्व कर रहा है विरोधी हमारे बारे में क्या सोचते हैं हमें इसकी चिंता नहीं है हमें चिंता रहती है देश की और देश के लोगों की।

गजेंद्र सलूजा ने कहा कि इस बार कर्नाटक ने तय कर लिया है कि दशकों से जोड़-तोड़ से अस्थिर सरकारों की जो राजनीति चली है उसे खत्म करना है।कांग्रेस और JDS मिलकर चाहे जितना खेल लें लेकिन कर्नाटक की जनता उन्हें क्लीन बोल्ड करने जा रही है और भाजपा की सरकार बनेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here