राजेंद्र नगर हुआ राममय, भव्य शोभा यात्रा का आयोजन

0
358

नई दिल्ली, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामलला का जन्मोत्सव रामनवमी के रूप में मनाया जाता है। रामनवमी के इस शुभ अवसर पर राजेंद्र नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभा यात्रा का आयोजन धार्मिक एवं सांस्कृतिक मंच राजेंद्र नगर द्वारा किया गया।

शोभा यात्रा सनातन धर्म मंदिर शंकर रोड से शुरू हुई और बी,सी ब्लॉक कम्युनिटी हॉल न्यू राजेंद्र नगर , नेहरू पार्क, डीआई खान स्कूल, वीर बाजार, अंध महाविद्यालय, जे ब्लॉक, शंकर रोड, बड़ा बाजार मार्केट, 51 ब्लॉक, गंगाराम रोड, नानकसर गुरुद्वारा, अहिंसा भवन होते हुए सनातन धर्म मंदिर पर शोभायात्रा का समापन हुआ।

शोभायात्रा का जैन समाज, सिख धर्म, आर्य समाज, सिंधी बिरादरी, बहावलपुर समाज व अन्य कई बिरादरियों और धर्मों के लोगों ने स्वागत किया। शोभायात्रा में भारी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग, नवयुवक, युवतियां व बच्चे बड़े हर्षोल्लास से शामिल हुए। समूचे राजेंद्र नगर का वातावरण राममय और भगवामय हुआ।

शोभायात्रा में 6 रथ शामिल हुए, जिनमें राम सीता दरबार, हनुमान जी की झांकी, माता वैष्णो देवी की झांकी और महिलाओं की कीर्तन मंडली शामिल हुई। शोभायात्रा का कई जगह भव्य स्वागत हुआ। भारी बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। हालांकि भारी बारिश के चलते एक बार शोभायात्रा को रोकना पड़ा परन्तु कुछ मिनटों में ही भारी उत्साह से शोभायात्रा पुनः शुरु हुई और बड़े हर्षोल्लास से सनातन धर्म मंदिर पर इसका समापन हुआ।

शोभायात्रा में दिल्ली प्रदेश पूर्व अध्यक्ष आदेश गुप्ता, भाजपा नेता राजन तिवारी, विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष कपिल खन्ना, मीनाक्षी लेखी के प्रतिनिधि भारत भूषण मदान , मनमोहन जी, राकेश दुरेजा व कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here